इंदौर फिर राष्ट्रीय जल पुरस्कार की दौड़ में, पांचवीं बार खिताब जीतने का मौका

 इंदौर
 सातवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इस बार प्रदेश के तीन शहरों की दावेदारी होगी। इंदौर जहां पांचवी बार इस पुरस्कार के लिए अपना दावा करेगा, वही उज्जैन व बड़वानी भी इस बार प्रतियोगिता की दौड़ में है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सातवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए पश्चिमी जोन की प्रतियाेगिता में नगरीय निकाय केटेगरी में मप्र के इंदौर व उज्जैन जिले का चयन हुआ है।

वहीं जिले की केटेगरी में बड़वानी जिला भी शामिल हुआ है। इन तीनों शहरो में ग्राउंड सर्वे के लिए टीमें अगले 15 दिन में पहुंचेगी। पश्चिम जोन में इंदौर व उज्जैन को गुजरात के सूरत व भावनगर शहर चुनौती देंगे। गौतलब है कि इंदौर बीते वर्षो में पश्चिम जोन केटेगरी में चार बार राष्ट्रीय जल पुरस्कार जीत चुका है।

यह पहला मौका है जब पश्चिम जोन में इंदौर के साथ उज्जैन जिले का चयन हुआ हैं। वर्ष 2024 में पश्चिम जोन में इंदौर के साथ रतलाम जिला शामिल था। पश्चिम जोन में इंदौर अब तक जिला केटेगरी में तीन बार पहले स्थान व नगरीय निकाय केटेगरी में दूसरे स्थान पर रह चुका है। गौरतलब है कि इंदौर को वर्ष 2018 चोरल नदी के पुर्नजीवन के लिए पहली बार पुरस्कार मिला था।

पेयजल गुणवत्ता व कम वर्षा से बढ़ेगी मुश्किल
जल प्रबंधन विशेष सुरेश एमजी के मुताबिक बीते समय में इंदौर में भागीरथपुरा में पेय जल में दूषित पानी लोगों के बीमार होने की घटना, बोरिंग में ई-कोलाई बैक्टीरिया वाला पानी मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी है। वही इस बार इंदौर,उज्जैन व बड़वानी में भी औसत से कम वर्षा हुई है।

ऐसे में कम बारिश होने के कारण तालाबों सूखे रहेंगे और भूजल भी नीचे गिरेगा। इस वजह से यह दोनों स्थितियां राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए चुनौती है। आगामी 15 दिन में निरीक्षण के लिए आने वाली टीमें तालाबों की जल संरचना, पुर्नजीवन, वर्षा जल के पुर्नभरण के लिए वाटर रिचार्जिग के लिए किए गए उपायों का निरीक्षण किया जाएगा।

जल प्रबंधन के इन मापदंडों पर होगा आंकलन
40 अंक : पेयजल की गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक उपयोग

    40 अंक : भूजल प्रबंधन के लिए
    20 अंक : रेन वाटर हार्वेस्टिंग
    बीते वर्षो में इंदौर को मिले जल पुरस्कार
    2018 : पहला स्थान : इंदौर जिला (पश्चिम जोन)
    2022 : पहला स्थान : इंदौर जिला (पश्चिम जोन)
    2023 : दूसरा स्थान : इंदौर नगरीय निकाय (पश्चिम जोन)
    2025 : पहला स्थान : इंदौर जिला (पश्चिम जोन)

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786