खंडवा में पति-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

खंडवा

 शहर के किशोर नगर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी पूजा बाकोरे की मौत हो गई, जबकि पति अजय बाकोरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में चाकू से वार किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजय बाकोरे और उनकी पत्नी पूजा बाकोरे पर एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने दोनों पर कई वार किए। हमले में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं अजय बाकोरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे और मोघट थाना प्रभारी विकास खींची जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल अजय बाकोरे के बयान लेने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि हमले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786