बिहार के सरकारी स्कूलों में अब रेटिना स्कैन से बनेगी शिक्षकों की हाजिरी, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

पटना
जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर इसकी तैयार शुरू कर दी गई है।

नई प्रक्रिया के तहत अब शिक्षकों की हाजिरी आंखों की रेटिना स्कैन के जरिए बनेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के 'अटेंडेंस एप' का इस्तेमाल करना होगा। शिक्षकों को मोबाइल फोन से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

नई व्यवस्था में स्कूल आने और जाने, दोनों समय (इन-आउट) रेटिना स्कैन के जरिए हाजिरी बनाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार नई प्रणाली शुरू करने से पहले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस संबंध प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रधानाध्यापक अपने स्कूल के शिक्षकों को नई प्रणाली अपनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

अब तक ई- शिक्षा कोष पर चेहरा दिखा बनती हाजिरी
वर्तमान में सरकारी स्कूलों के शिक्षक ई- शिक्षा कोष एप पर केवल अपनी फोटो अपलोड कर हाजिरी बनाया करते थे। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार पुराने तरीके कुछ शिक्षक फर्जी तरीके से हाजिरी बना लिया करते थे।

बहुत सारे ऐसे शिक्षक पकड़ आए जिनके द्वारा बार-बार एक ही फोटो अपलोड किया जाता था। इस तरह के कई शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।

नई प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को स्कूल आने और जाने के समय निर्धारित तरीके से अपनी हाजिरी दर्ज करनी होगी। इसके लिए मोबाइल के जरिए रेटिना स्कैन कराना होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य शिक्षक की पहचान सुनिश्चित करने के साथ उनकी उपस्थिति का रिकॉर्ड दर्ज करना है।

ऐसे बनेगी शिक्षकों की हाजिरी
शिक्षकों को रेटिना स्कैन के जरिए उपस्थिति दर्ज करने के लिए इन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा

    सबसे पहले शिक्षक अपने मोबाइल फोन में शिक्षा विभाग का अटेंडेंस एप खोलेंगे
    एप में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें आंखों के डेटा का पहले से रजिस्टर्ड डेटा से मिलान किया जाएगा
    अटेंडेंस एप का इस्तेमाल करते समय मोबाइल का फ्रंट कैमरा आन रखना होगा।
    हाजिरी दर्ज करने के लिए एप में दिए गए 'कैप्चर अटेंडेंस' बटन पर क्लिक करना होगा
    इसके बाद मोबाइल का कैमरा चेहरे के सामने लाना होगा, ताकि चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे
    स्कैनिंग के दौरान चेहरे पर चश्मा या मास्क नहीं होना चाहिए, जिससे पहचान की प्रक्रिया में परेशानी न हो।
    इसके बाद एआई तकनीक की मदद से आंखों की रेटिना से प्राप्त डेटा का पहले से रजिस्टर्ड डेटा से मिलान किया जाएगा
    डेटा का मिलान सफल होने पर शिक्षक की उपस्थिति दर्ज होगी
    स्कूल में मौजूद रहना होगा जरूरी

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786