छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली-NCR से चलेंगी 59 स्पेशल ट्रेनें

 नई दिल्ली
 छठ पूजा के लिए घर जाने वालों को नियमित के साथ ही विशेष ट्रेनों में भी जगह नहीं मिल रही है। इस कारण भीड़ बढ़ने पर अल्प सूचना के आधार पर अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को पूर्वी घोषित 10 विशेष ट्रेनें नई दिल्ली से, 8 विशेष ट्रेनें आनंद विहार से, 7 विशेष ट्रेनें शकूरबस्ती से, 4 विशेष ट्रेनें हज़रत निज़ामुद्दीन से, 1 विशेष ट्रेन पुरानी दिल्ली से और 1 विशेष ट्रेन रोहतक से चलेगी।

बृहस्पतिवार को दिल्ली क्षेत्र से 29 विशेष ट्रेनें संचालित होने वाली हैं। इनमें 7 विशेष ट्रेनें नई दिल्ली से, 7 विशेष ट्रेनें आनंद विहार से, 5 विशेष ट्रेनें शकूरबस्ती से, 5 विशेष ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन से, 3 विशेष ट्रेनें दिल्ली जंक्शन से, 1 विशेष ट्रेन रोहतक से और 1 विशेष ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलेगी। इन ट्रेनों के अलावा भीड़/मांग के अनुसार अल्प सूचना पर अनारक्षित विशेष ट्रेन चलेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए, विशेष रूप से छठ का त्योहार मनाने के लिए देश के पूर्वी हिस्सों की यात्रा करने वालों के लिए, दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की है। डीआरएम, एटीआरएम और दिल्ली मंडल तथा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786