शेयर बाजार में जोरदार तेजी, 8 महीने के उच्चतम स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई 
भारतीय शेयर बाजार आज फिर अच्‍छी तेजी पर बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी 8 महीने के उच्‍च स्‍तर पर बुधवार को खुला. हालांकि, सेंसेक्‍स 772.75 अंक बढ़कर 81,879.40 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 210 अंक चढ़कर 25,255.05 पर बंद हुआ। 

फार्मा को छोड़कर सभी सेक्‍टर पॉजिटिव रहे. पूरे बाजार में स्‍टॉन्ग बाइंग देखने को मिली. दिनभर की तेजी के बाद शेयर बाजार आखिरी घंटों में हाई से काफी फिसल गया था, लेकिन फिर आखिरी मिनटों में कुछ ऐसा हुआ कि निफ्टी 200 अंक से ज्‍यादा चढ़कर बंद हुआ। 

Nifty Smallcap 100 और Nifty Midcap 100 इंडेक्‍स 1.73 फीसदी और 1.11 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. इस पूरे मार्केट को विदेशी निवेशकों की खरीदारी और कच्‍चे तेल की नरमी ने सपोर्ट किया है. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी रही और बाकी 10 शेयर गिरावट पर बंद हुआ. महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 5 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी रही और इडिगो के शेयरों में 4.37 फीसदी की तेजी रही। 

क्‍यों आई बाजार में तेजी?

    विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का नेट इन्‍वेस्‍टमेंट 2 से 9 नवंबर के बीच 53,739 करोड़ रुपये रहा. हालांकि अभी भी साल 2026 के दौरान विदेशी निवेशकों ने कुल 2.41 लाख करोड़ रुपये की बिक्री की है। 
    कच्‍चे तेल की कीमतों में भी कमी आई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 92 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. ब्रेंट फ्यूचर 2 महीने के निचले स्‍तर 89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. तेल की कीमतों में यह गिरावट ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कम होने के कारण हुआ है। 
    भारतीय रुपया 7 पैसा चढ़कर 93.70 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर की तुलना में कारोबार कर रहा था. इसमें तेजी फॉरेन सपोर्ट, कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी और जियो-पॉलिटिकल तनाव के कम होने के कारण हुई। 

35 लाख करोड़ रुपये की कमाई
बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को 506 लाख करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 510.72 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. इस तेजी के कारण निवेशकों की वेल्‍थ 4.50 लाख करोड़ से ज्‍यादा की कमाई हुई. वहीं सात कारोबारी दिनों के दौरान निवेशकों की 35 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 

आखिरी मिनटों में हुआ खेल 
एक समय पर शेयर बाजार शानदार तेजी दिखा रहा था और यह 25,424.35 के डे हाई पर पहुंच गया था, लेकिन फिर ऊपर से गिरावट आई और इसने दिन का निचला स्‍तर 25,095.35 टच किया. लेकिन इसके बाद इसमें अचानक से एक बड़ा मूव आया और यह 210 अंक चढ़कर 25,255 अंक पर बंद हुआ।  

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786