रिटायरमेंट के बाद दोबारा नियुक्त अफसर भी आचार संहिता के दायरे में, चुनाव आयोग ने 5 राज्यों को दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली।

 चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर लागू होने वाले आदर्श आचार संहिता के नियम अब केंद्र या राज्य सरकार में तैनात ऐसे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी लागू होंगे, जिन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद फिर से नियुक्ति दी गई है।

ऐसे में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की तरह अब उन पर भी राजनीतिक दलों के चुनाव अभियान या प्रचार में शामिल होने पर पाबंदी रहेगी।

चुनाव आयोग ने इन पाबंदियों के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित उन पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इसका पालन कराने और ऐसे अधिकारियों- कर्मचारियों पर नजर रखने के निर्देश दिए है। इससे पहले सेवानिवृत्त होने के बाद फिर नियुक्त होने वाले इन अधिकारियों-कर्मचारियों पर कोई पाबंदी नहीं थी।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786