फरीदाबाद के सेक्टर-12 सेंट्रल पार्क में जल्द शुरू होगी बोटिंग, लोगों को मिलेगी नई सुविधा

फरीदाबाद.

औद्योगिक शहर फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही मनोरंजन और सैर-सपाटे का एक नया ठिकाना मिलने जा रहा है। सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क को दिल्ली के प्रसिद्ध चिड़ियाघर पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने करीब 5 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से इस पार्क के कायाकल्प का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने अगले पांच से छह महीने में निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

लंबे समय से बदहाल था सेक्टर-12 का पार्क
सेक्टर-12 फरीदाबाद का प्रमुख व्यावसायिक (कमर्शियल) केंद्र है। आसपास कई बड़े शॉपिंग मॉल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद यहां का सेंट्रल पार्क लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। पार्क की चारदीवारी जगह-जगह से टूटी हुई थी। इसके अलावा वाटर बॉडी, फुटपाथ और पैदल चलने के ट्रैक क्षतिग्रस्त पड़े थे। जलभराव और खराब हरियाली के कारण पार्क में आने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही थी।

वाटर बॉडी चौड़ी होगी, शुरू होगी बोटिंग
रेनोवेशन प्रोजेक्ट के तहत एचएसवीपी पार्क की पुरानी वाटर बॉडी को नए वाटर चैनल के रूप में री-डेवलप कर रहा है। इसे पहले से अधिक चौड़ा और गहरा बनाया जाएगा, ताकि इसमें नौका विहार (बोटिंग) की सुविधा शुरू की जा सके। इसके साथ ही नई चारदीवारी का निर्माण, क्षतिग्रस्त फुटपाथ व पैदल ट्रैक की मरम्मत और व्यापक पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाई जाएगी।

पहले चारदीवारी, फिर वाटर बॉडी और फूड स्ट्रीट का काम
प्रोजेक्ट की शुरुआत चारदीवारी बनाने के साथ कर दी गई है। इसके बाद वाटर बॉडी, फुटपाथ और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। पार्क के साथ-साथ यहां एक आधुनिक फूड स्ट्रीट भी तैयार की जा रही है। एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि सेंट्रल पार्क के रेनोवेशन का काम शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में इसमें तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फूड स्ट्रीट का काम भी जल्द शुरू कराया जाएगा ताकि शहर के लोगों को एक ही जगह पर हरियाली, बोटिंग और बेहतरीन खान-पान का अनुभव मिल सके।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786