अमरजीत भगत के नेतृत्व में भाजपा और आप के पदाधिकारियों ने थमा कांग्रेस का हाथ,
सीतापुर विधानसभा में, भाजपा व आप पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अमरजीत भगत के समक्ष थामा कांग्रेस का हाथ
अरमान रज़ा सरगुजा सीतापुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को कुछ ही दिन बचें हैं, इस बीच सीतापुर विधानसभा से बड़ी खबर आ रही हैं जहाँ भाजपा व आप पार्टी के सैंकड़ो लोगो ने जिसमे पदाधिकारी भी शामिल हैं उन्होंने सीतापुर कांग्रेस कार्यालय में अमरजीत भगत के समक्ष कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिए हैं।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद गुप्ता, वही आप पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष व सीतापुर विधानसभा प्रभारी प्रकाश गुप्ता, विधानसभा प्रत्याशी मेनका एक्का सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा है।
मतदान के ठीक पहले सैकड़ों लोगों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता हैं, इससे कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा मिलेगा। सभी ने एक स्वर में कहा – कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के हित में सोचती हैं यही कारण हैं कि हम आज अमरजीत भगत के समक्ष कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं।
अमरजीत भगत ने कहा कि – आज बहुत खुशी की बात हैं कि भाजपा व आप पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया, आप सभी का मैं कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूँ, कांग्रेस के सोच की वजह से हर व्यक्ति अब कांग्रेस के जुड़ना चाहता हैं, हमनें किसानों, गरीबो, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, मजदूरों, आम आदमी के हित में सभी घोषणाएं की है, और हम अपनी हर घोषणाएं पूरी भी करते हैं, इस बार निश्चित सीतापुर सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस के जीत का परचम लहराएगा। रिपोर्टर अरमान रज़ा, सरगुजा









