ओरछा आगजनी में घायलों को मुहैया कराया जायेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ : मंत्री कुशवाह

भोपाल
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने निवाड़ी जिले के ओरछा में वार्ड क्रमांक-1 में एलपीजी गैस सिलेण्डर के रिसाव के कारण आग लगने से हुए घायलों के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दूरभाष पर प्राप्त की। उन्होंने कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन मोहल्ला निवासी खलीद अहमद के मकान में एलपीजी गैस रिसाव होने से आग लगने की घटना हुई थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस डॉयल-112 की टीम द्वारा मुस्तैदी से समय रहते नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया था। इस कारण जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। प्रभारी मंत्री ने घायलों को नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये हैं।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786