उप मुख्यमंत्री ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूवार को सतना जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर सतना पहुंचकर वहां चल रहे 150 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर सांसद सतना श्री गणेश सिंह और महापौर श्री योगेश ताम्रकार भी उनके साथ उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान 150 बिस्तरीय अस्पताल के अब तक किये गये निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों से कहा कि अस्पताल का कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल भवन के पूर्ण होने के पहले आवश्यक उपकरण और फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था भी पूर्ण कर ली जाये। एसडीओ पीआईयू मंदाकिनी गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि जिला चिकित्सालय सतना में 100 बिस्तरीय वार्ड और 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लाक और इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ ब्लाक का निर्माण 32.54 करोड की लागत से किया जा रहा है। वर्तमान में भवन के चतुर्थ तल के छत का कार्य चल रहा है। ग्राउण्ड एवं प्रथम तल पर प्लास्टर और द्वितीय तल पर ब्रिक वर्क किया जा रहा है। सतना जिला चिकित्सालय परिसर में बन रहे 150 बिस्तरीय नवीन अस्पताल भवन का कार्य मई 2027 तक पूरा कर लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. अमर सिंह सहित पी.आई.यू. के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786