कार बाजार में Maruti का दबदबा कायम, Tata ने मारी बाजी! देखें टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट

मुंबई 

 त्योहारी सीजन की रौनक और मजबूत मांग के बीच अक्टूबर 2026 में भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. नवरात्रि और दशहरा के दौरान खरीदारी बढ़ने से कई कंपनियों ने मासिक रिकॉर्ड बनाए. इंडस्ट्री लेवल पर थोक बिक्री करीब 5.25-5.30 लाख यूनिट के आसपास रही, जो पिछले साल से 13-15 प्रतिशत ज्यादा है। 

वहीं रिटेल रजिस्ट्रेशन आंकड़ों के मुताबिक कुल बिक्री करीब 4.98 लाख यूनिट रही. मारुति सुजुकी ने टॉप पोजिशन बरकरार रखी, जबकि टाटा मोटर्स ने महिंद्रा को पछाड़कर दूसरी जगह हासिल की. ईवी सेगमेंट में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. कुल मिलाकर फेस्टिव डिमांड और जीएसटी 2.0 के असर से बाजार में काफी पॉज़िटिव माहैल है. आइए, कंपनी -वाइज़ सेल्स रिपोर्ट के बारे में जानते हैं। 
मारुति सुजुकी ने 2,11,444 यूनिट बेचकर पहली रैंक हासिल की. छोटी कार और यूटिलिटी व्हीकल दोनों सेगमेंट में अच्छी डिमांड रही. कंपनी ने घरेलू बाजार में मजबूत ग्रोथ दर्ज की और नेटवर्क स्टॉक कम रहने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। 

टाटा मोटर्स ने 73,002 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरी जगह पर कब्जा किया. कंपनी की ईवी सेल्स में अच्छी बढ़ोतरी हुई. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मजबूत डिमांड के कारण महिंद्रा को पीछे छोड़ने में कामयाबी मिली.

महिंद्रा ने 64,248 यूनिट बेचकर तीसरे स्थान पर रही. एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत बनी रही. थोक बिक्री में कंपनी ने अच्छा आंकड़ा दर्ज किया, हालांकि रिटेल आंकड़ों में थोड़ा अंतर दिखा। 

हुंडई ने 57,883 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर जगह बनाई. घरेलू बाजार में कंपनी ने अच्छी ग्रोथ हासिल की. वेन्यू और अन्य मॉडल की डिमांड ने प्रदर्शन को सहारा दिया। 

किआ ने 30,657 यूनिट बेचकर पांचवें स्थान पर रही. कंपनी ने मासिक रिकॉर्ड के करीब पहुंचने वाली बिक्री दर्ज की. एसयूवी मॉडल्स की अच्छी डिमांड ने ग्रोथ में मदद की। 

ऊपर बताई गई पिछले महीने की टॉप-5 कार कंपनियों के अलावा अक्तूबर 2026 में टोयोटा ने 28,323 यूनिट, स्कोडा एंड वोक्सवैगन ग्रुप ने 9,083 यूनिट, एमजी मोटर ने 7,014 यूनिट, होंडा ने 5,429 यूनिट, रेनो ने 3,491 यूनिट, निसान ने 3,257 यूनिट, विनफास्ट ने 2,565 यूनिट, स्टेलेंटिस ने 1,077 यूनिट और बीवाईडी ने मात्र 735 यूनिट सेल की हैं। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786