बिहार में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? सुबह-रात गुलाबी ठंड, दिन में धूप और उमस का असर

पटना
राजधानी सहित सभी जिलों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी प्रकार के विशेष बदलाव के आसार नहीं है। सुबह और रात्रि में गुलाबी ठंड का प्रभाव रहेगा।

दिन में धूप निकलने और बादलों की आवाजाही के कारण उमस और हल्की गर्मी का एहसास होगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

रविवार को पटना सहित सभी जिलों का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहा। दिन में तेज धूप और बादल छाए रहने के कारण हल्की गर्मी का असर बना रहा।

हालांकि, देर रात्रि और सुबह में गुलाबी ठंड का प्रभाव बना हुआ है। रविवार को पटना सहित 16 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस एवं 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तटों पर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।

इनके प्रभाव से प्रदेश का मिजाज सामान्य और शुष्क बना रहेगा। सप्ताह बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट के साथ ठंड में हल्की वृद्धि की संभावना है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786