नेहा धूपिया ने ठुकराई थी शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’, सालों बाद हुआ पछतावा

मुंबई 

बॉलीवुड में कई बार एक्टर्स ऐसी फिल्मों को ठुकरा देते हैं, जो आगे चलकर खूब सफलता हासिल करती हैं. हालांकि, बाद में उन्हें अपने इस फैसले का मलाल होता है. एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया. इसके अलावा नेहा को वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का भी ऑफर मिला था. आज नेहा को इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स को मिस करने का अफसोस है। 

हाल ही में नेहा धूपिया ने एक चैट शो के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनके करियर में कुछ अच्छे मौके भी छूट गए. उन्होंने बताया कि कुछ फैसलों को लेकर जब वह आज सोचती हैं, तो उन्हें लगता है कि शायद उन्होंने बड़े अवसर खो दिए। 

दो बड़े प्रोजेक्ट्स को ठुकराने का है अफसोस

नेहा ने कहा, 'कभी-कभी जब आप उन मौकों के बारे में सोचते हैं, जिन्हें आपने कभी ठुकराया था, तब इस बात का एहसास होता है कि आप क्या कुछ खो चुके हैं. 'चक दे इंडिया' और 'ऑपरेशन सफेद सागर' ऐसे ही दो मौके थे, जिन्हें लेकर मुझे मलाल है. मैं हमेशा से एक अच्छी स्पोर्ट्स फिल्म और मिलिट्री फिल्म करना चाहती थी, लेकिन ये दोनों बड़े अवसर मेरे हाथ से निकल गए। 

'चक दे इंडिया' साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसे यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फिल्म में शाहरुख खान ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान कबीर खान का किरदार निभाया था, जो बाद में देश की महिला हॉकी टीम का कोच बनता है. वह टीम को जीत दिलाने के लिए खूब जद्दोजहद करता है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ विद्या मालवडे, शिल्पा शुक्ला, सागरिका घाटगे और चित्राशी रावत जैसे कलाकार नजर आए थे। 

नेहा को 'ऑपरेशन सफेद सागर' को ठुकराने का भी मलाल है. नेहा ने नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का ऑफर भी ठुकरा दिया था. यह वेब सीरीज इसी साल रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. यह सीरीज साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना की भूमिका से प्रेरित है. इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा और आदिल हुसैन समेत कई अन्य एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

नेहा का वर्कफ्रंट
अगर नेहा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह 'जूली', 'क्या कूल हैं हम', 'सिंह इज किंग' और 'तुम्हारी सुलु' जैसी फिल्मों में नजर आईं. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई टीवी शोज और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है. नेहा ने मई 2026 में अपने पति अंगद बेदी के साथ यूट्यूब पर चैट शो 'डबल डेट' शुरू किया। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786