मेरी लड़ाई भूपेश से नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफः अमित जोगी

रायपुर। दुर्ग की हाई प्रोफाइल सीट पाटन विधानसभा में कूद कर अमित जोगी ने मुकाबले के रोमांच को बढ़ा दिया है। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में अमित जोगी ने कहा कि मेरी लड़ाई भूपेश बघेल के खिलाफ नहीं है, बल्कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं।

जोगी ने कहा कि पिछले 23 सालों में पहली बार पाटन में चुनाव होगा। अब तक तो चाचा-भतीजे के बीच प्यार चल रहा था। दोनों के बीच की सेटिंग, परिवारवाद चल रहा था। लेकिन इस बार हम जनता के अधिकार के लिए लड़ने वाले हैं।

मैं तो केवल एक चेहरा हूं, पाटनवासी असल में इस चुनाव में प्रत्याशी हैं। ऐसे पाटनवासी जो भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं, जो वादाखिलाफी से पीड़ित हैं, उनके लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं। हमारे मुद्दे बहुत साफ हैं। मैंने कोई घोषणा नहीं की है।

मैंने 100 रुपये के स्टैंप पेपर पर दस्तखत करके शपथ पत्र दिया है कि मेरी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में नेता नहीं बेटे की सरकार बनेगी। मैं गरीबी को खत्म कर दूंगा।

अभी तक अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस बात से पर्दा नहीं उठा था। लेकिन आज उन्होंने पाटन विधानसभा सीट से नामांकन भर मुकाबला को और दिलचस्प बना दिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरे चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786