हरियाणा में बारिश से लुढ़का पारा, जलभराव ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अंबाला.

हरियाणा के कई जिलों में रविवार रात बारिश हुई। अंबाला, रोहतक और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश ने रविवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक जिले में बारिश होती रही।

अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर ठंडक ऐसी रही कि घरों और कार्यालयों में कई जगह एसी ही नहीं, पंखे भी बंद रहे। दूसरी ओर, शहर और छावनी के कई इलाकों में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी तो खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसानों की चिंता भी गहरा गई।

कई जिलों में बारिश से भीगी फसल: –
बारिश के कारण सिरसा, डबवाली, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल समेत कई क्षेत्रों की मंडियों में पानी भर गया. छह जिलों की मंडियों में करीब 6.28 लाख टन धान भीगने की जानकारी सामने आई है. अंबाला की मंडियों में भी पानी भरने से लगभग 4 लाख क्विंटल धान प्रभावित हुआ. फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता और खरीद को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है.

कैथल और कुरुक्षेत्र में आवक का दबाव:
प्रदेश के पांच जिलों में ही 14.17 लाख टन से अधिक धान मंडियों में पहुंच चुका है. कुरुक्षेत्र में सर्वाधिक 5.14 लाख टन आवक दर्ज की गई, जिसमें से 3.74 लाख टन की खरीद और 1.73 लाख टन का उठान हुआ. कैथल में 3.54 लाख टन आवक के मुकाबले 2.10 लाख टन की खरीद और 86 हजार टन का उठान हुआ. करनाल में 2.32 लाख टन, अंबाला में 2.31 लाख टन और फतेहाबाद में 86 हजार टन धान पहुंचा है. इन आंकड़ों से मंडियों पर बढ़ते दबाव का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786