इस तेल कंपनी ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 महंगा, डीजल के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली
अगर पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए पंप पर जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सपोर्ट वाली जियो-बीपी ने अपने पंप पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। इससे पहले, नायरा एनर्जी ने भी अपने पंप पर तेल की कीमतों में इजाफा किया था। कहने का मतलब है कि नायरा एनर्जी या जियो-बीपी के पंप पर बिना जानकारी के जाएंगे तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

कितनी हुई बढ़ोतरी
मिंट की खबर के मुताबिक जियो-बीपी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। फ्यूल रिटेलर्स के मुताबिक रविवार से लागू हुई इस बढ़ोतरी के बाद पंजाब में पेट्रोल लगभग 108.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हरियाणा में जियो-बीपी पंप पेट्रोल लगभग 109.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.75 रुपये प्रति लीटर की दर से बेच रहे हैं। बता दें कि रोजनेफ्ट (Rosneft) की सपोर्ट वाली नायरा एनर्जी ने 3 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 5 रुपये और 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

साल में पहली बार बढ़े दाम
ईरान और अमेरिका के बीच फरवरी में जंग छिड़ने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया गया। इसके बाद तेल की सप्लाय चेन पर बड़ा असर पड़ा। इस माहौल में अन्य तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं लेकिन जियो-बीपी ने इस साल पहली बार कीमतें बढ़ाई हैं। जियो-बीपी, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटेन की बीपी का ज्वाइंट वेंचर है और देश में इसके 2,227 पेट्रोल पंप हैं।

ईंधन की बिक्री पर पाबंदियां
जियो-बीपी ने सितंबर में डीजल की बिक्री पर प्रति ट्रांजैक्शन 50 लीटर की सीमा तय की थी। जियो-बीपी ने हाल में कहा था कि उसके सभी पेट्रोल पंप चालू हैं और वहां पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। उसने कहा था कि मौजूदा मांग को देखते हुए वह परिवहन और अन्य जरूरतों के लिए ईंधन की समान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786