सागर: बीना-आगासौद तीसरी रेल लाइन का काम तेज, 15 अक्टूबर तक बदले रूट से चलेंगी 17 ट्रेनें

सागर

पश्चिम-मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत बीना स्टेशन और उत्तर-मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम तेजी से चल रहा है। इस कार्य के चलते 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्गों से किया जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार काम पूरा होने के बाद यार्ड की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम एवं समयबद्ध हो सकेगा।

इन ट्रेनों के बदले मार्ग 
रीमॉडलिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्गों से किया जाएगा-

    रीवा और रानी कमलापति के बीच चलने वाली दैनिक रीवांचल एक्सप्रेस 8 और 14 अक्टूबर को कटनी जंक्शन–जबलपुर–इटारसी जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।

    जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को कटनी जंक्शन–ओहन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग से चलेगी।

    रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 8 से 14 अक्टूबर के बीच निर्धारित तिथियों पर बीना मालखेड़ी जंक्शन–महादेवखेड़ी जंक्शन–गुना जंक्शन–रूठियाई जंक्शन–मक्सी जंक्शन के रास्ते संचालित की जाएगी।
  
    वेरावल–जबलपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 9 से 12 अक्टूबर के दौरान भोपाल–इटारसी जंक्शन के रास्ते चलेगी।

    इसी तरह भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 6 से 15 अक्टूबर तक निर्धारित मार्ग के बजाय भोपाल–संत हिरदाराम नगर–मक्सी जंक्शन–रूठियाई–कोटा के रास्ते संचालित की जा रही है।

इसके अलावा हावड़ा, धनबाद, चोपन और सिंगरौली से संबंधित ट्रेनें, जिनमें गाड़ी संख्या 13025, 13026, 11631, 11632, 11633, 11634, 22165 और 22166 शामिल हैं, 9 से 15 अक्टूबर के बीच इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। 

यात्रा से पहले जानकारी जांचने की अपील
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों के ठहराव और आवागमन का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 6 से 15 अक्टूबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिवर्तित मार्ग, ठहराव और समय की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786