अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर 

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल थे।

पुलिस कमिश्नर हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया।  आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।  

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने में शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को हथियार और हेरोइन कहां से मिलती थी।

पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस अमृतसर के थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच में विदेश में बैठे हैंडलरों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे कमिश्नरेट पुलिस का लक्ष्य नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क को खत्म करना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने तथा पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

जांच के दौरान पता चला है कि पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे आतंकियों की ओर से चलाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई सहित अमेरिका और यूरोप के अन्य देशों में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे। त्यौहारों का सीजन शुरू होने के कारण आतंकियों की ओर से लगातार हथियार और नशे की सप्लाई चैन बढ़ाई जा रही है ताकि किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।  

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786