एग्री विस्टा–2026 में कृषि नवाचार और उद्यमिता पर जोर

भोपाल 

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा ‘एग्री विस्टा–2026’ के अंतर्गत व्याख्यान सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण के विशेषज्ञ सदस्य रमेश कुमारवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, आधुनिक तकनीक और उद्यमिता की संभावनाओं से परिचित कराते हुए उनके व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक कौशल का विकास करना रहा।

नवीन विचारों को व्यावहारिक रूप देने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक क्षमताओं का उपयोग करते हुए नवीन विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विकसित ‘फसल केयर’ मोबाइल ऐप की सराहना करते हुए कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संपादकीय मंडल एवं स्वामीनाथन क्लब का शुभारंभ भी किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक, रचनात्मक एवं अनुसंधानपरक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

दूसरों से नहीं, स्वयं से प्रतिस्पर्धा करें :वास्तव

मुख्य अतिथि रमेश कुमारवास्तव ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को योग्यता, कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के निरंतर विकास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा दूसरों से नहीं, बल्कि स्वयं से होनी चाहिए। विद्यार्थियों को आत्ममूल्यांकन, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीवन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनुशासन, परिश्रम और निरंतर प्रयास के महत्व को भी रेखांकित किया।

कृषि नवाचार के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी दिया जोर

कार्यक्रम में कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. बी.के. सिन्हा, डॉ. स्मिता राजन, डॉ. शुभम मिश्रा, डॉ. मुबीन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। ‘एग्री विस्टा–2026’ के माध्यम से विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, आधुनिक तकनीक एवं उद्यमिता की संभावनाओं के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल के महत्व को समझने का अवसर मिला।

 

 

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786