समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ पर विवाद, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में गलत भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. शिकायत में मामले की जांच की मांग की गई है.

क्या है पूरा मामला?
लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए. शिकायतकर्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ये शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 22 सितंबर 2026 की शाम मुंबई के एक होटल के कमरे में लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स देखते समय यह एपिसोड देखा. इसी दौरान उन्होंने मुकेश छाबड़ा की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा पर आपत्ति जताई.

शिकायत के मुताबिक, छाबड़ा को कहते हुए सुना गया- मेरे आराम नगर में आओ, **…
श्रीवास्तव ने इस टिप्पणी को “बेहद अनुचित, आपत्तिजनक और यौन संकेतों वाली” बताया है. उन्होंने मामले की जांच की मांग की है और कहा है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए.

शिकायत में जांच की मांग
शिकायत में यह भी साफ तौर पर कहा गया है कि मामले के कई पहलुओं की अभी पुष्टि होनी बाकी है. इसमें बयान की वास्तविकता, आवाज और व्यक्ति की पहचान, पूरी बातचीत का संदर्भ और सही टाइमस्टैम्प शामिल हैं. शिकायतकर्ता ने ओरिजनल और बिना एडिट किए गए वीडियो की जांच की मांग की है, ताकि यह पता चल सके कि टिप्पणी वास्तव में किसने, किस संदर्भ में और कब की थी.

इसके अलावा, शिकायत में नेटफ्लिक्स इंडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. शिकायतकर्ता ने पूछा है कि प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने से पहले कंटेंट की समीक्षा और मंजूरी किस तरह दी गई. उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल की भूमिका की भी जांच करने का अनुरोध किया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अगर टिप्पणी सही साबित होती है, तो इससे दर्शकों की गरिमा और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े सवाल उठ सकते हैं. हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं. रिपोर्ट में भी ये पुष्टि नहीं की गई है कि टिप्पणी किसने की, उसका संदर्भ क्या था या वीडियो में वास्तव में क्या कहा गया था.

पहले भी विवादों में रहा है शो
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ इससे पहले भी विवादों में रह चुका है. फरवरी 2025 में शो के पहले सीजन के एक एपिसोड में कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की माता-पिता और सेक्स से जुड़ी टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ था.

विवाद बढ़ने के बाद समय रैना के यूट्यूब चैनल से शो का पहला सीजन हटा दिया गया था.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786