भोपाल के 4.91 लाख घरों में स्मार्ट मीटर, अब मोबाइल पर पल-पल दिखेगी बिजली खपत

भोपाल

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से जारी है। भोपाल शहर वृत्त में अब तक चार लाख 91 हजार 572 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को आधुनिक और डिजिटल विद्युत सेवाओं का लाभ मिल रहा है। कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

इससे बिजली उपयोग पर निगरानी रखने और खपत को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कंपनी का कहना है कि स्मार्ट मीटर सटीक तरीके से बिजली खपत दर्ज करता है, जिससे बिलिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलती है।

मोबाइल पर तत्काल मिलेगी खपत की जानकारी

मोबाइल पर उपलब्ध सुविधा के माध्यम से उपभोक्ता बिजली खपत का तत्काल आंकड़ा देख सकते हैं। इससे अधिक बिजली खर्च होने की स्थिति में समय रहते उपयोग कम किया जा सकता है। साथ ही बिजली की गुणवत्ता और खपत से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध होती है।

कंपनी के अनुसार भोपाल सहित भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य जारी है। पूरे कार्यक्षेत्र में अब तक 12 लाख 47 हजार 523 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट मीटर से बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक सक्षम, पारदर्शी और डिजिटल बनाने में मदद मिल रही है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786