भारत से हार के बाद फैन ने लगाई गुहार, ‘भारत को हराओ’ सुनकर मैदान से निकल गए वहाब रियाज

नई दिल्ली
महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को करारी हार दी है। इसके बाद एक पाकिस्तानी फैन ने टीम के कोच से भारत को हराने की मांग की तो वह मैदान से दूर निकल गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फैंस को पाकिस्तानी कोच से भारत को हराने की मांग करते हुए सुना जा सकता है। फैंस की बात सुनने के बाद वहाब रियाज ने पहले उन्हें कुछ समझाने की कोशिश की। हालांकि, जब फैन अपनी मांग दोहराता रहा तो वह मौके से निकल गए।

वायरल वीडियो महिला एशिया कप 2026 का है। इस वीडियो में पाकिस्तान की दो महिला खिलाड़ियों को आपस में रेस लगाते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तानी फैन की मांग और कोच वहाब रियाज के रिएक्शन के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मुकाबला 5 सितंबर को हुआ था। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 55 रन पर सिमट गई थी। ओपनर मुनीबा ने 13 और शवाल ने 14 रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था। भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। पूरे मैच के दौरान पाकिस्तान की टीम कभी भी मुकाबले में नहीं दिखी थी।

भारत पर मिली जीत से पाकिस्तान क्रिकेट का पतन- यूसुफ
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने क्रिकेट टीम के पतन के लिए भारत पर मिली जीत को जिम्मेदार ठहराया है। यूसुफ के अनुसार साल 2021 में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। इसके बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी सातवें आसमान पर पहुंच गए थे। उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उन्होंने सब हासिल कर लिया है, क्योंकि यह विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की पहली जीत थी। इसके बाद खिलाड़ियों को समझ नहीं आया कि क्या करना है। यही वजह है कि इस जीत के बाद पाकिस्तान सिर्फ दो बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। इसमें एक टी20 विश्व कप का फाइनल और एशिया कप का फाइनल शामिल है।

महिला एशिया कप में भारत की राह आसान
महिला एशिया कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत का सामना बांग्लादेश और यूएई के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंकाई टीम से है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान फाइनल में दोबारा भिड़ सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान, श्रीलंका या किसी अन्य एशियाई टीम की तुलना में भारतीय महिला टीम बेहद मजबूत है। ऐसे में टीम इंडिया के चैंपियन बनने की राह आसान है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786