CG Big : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख रूपए के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

CG Big News : छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लगते ही प्रदेश में पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है। आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस ने प्रदेश की सीमाओं और सभी जिलों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दरअसल, साइबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओड़िसा बॉर्डर पर 70 लाख रुपए के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपियों से पैसों की जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और नगदी को जब्त कर लिया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने रायपुर निवासी होना बताया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786