उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच निवेश, नवाचार एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच निवेश, नवाचार एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच निवेश, नवाचार, कौशल विकास तथा औद्योगिक सहयोग को और अधिक मजबूत करने की संभावनाओं पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण, बेहतर आधारभूत सुविधाओं तथा कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता से वैश्विक निवेशकों के लिए व्यापक संभावनाएं सृजित हुई हैं। उन्होंने जर्मनी के साथ आर्थिक एवं औद्योगिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर बल दिया।

बैठक में दोनों पक्षों के बीच तकनीकी सहयोग, नवाचार, कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा औद्योगिक निवेश के क्षेत्रों में संभावित साझेदारी पर भी विचार-विमर्श हुआ। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर सृजित होने तथा प्रदेश में आधुनिक तकनीक और निवेश को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर राउनहेम, जर्मनी के महापौर श्री डेविड रेंडल, इनोवेशन हब राइनमेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री स्टीफन विट्टेकाइंड, जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निर्मल रमन, जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के अध्यक्ष श्री सेल्वाकुमार पेरियासामी सहित अन्य प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786