भिलाई स्टील प्लांट के हजारों रिटायर्ड कार्मिकों ने SAIL मेडिक्लेम का नहीं कराया रिन्यूअल

भिलाई.

बीएसपी के 1032 रिटायर्ड कार्मिकों ने अपने सेल मेडिक्लेम स्कीम का रिनीवल नहीं कराया है जिनमें 169 रिटायर्ड अफसर भी शामिल हैं। यह बहुत बड़ा आँकड़ा है। अब तक रिनीवल की तारीख दो बार बढ़ाई जा चुकी है। अब 31 अगस्त के बाद यह तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।

बीएसपी के रिटायर्ड कार्मिकों के लिए सेल मेडिक्लेम स्कीम एक बड़ी सुविधा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार 1032 रिटायर्ड कार्मिकों ने अब तक अपनी स्कीम का रिनीवल नहीं कराया है। इस आँकड़े ने बीएसपी मैनेजमेंट और इंश्योरेंस करने वाली पार्टी को भी चौंकाया है।

तारीख इस तरह बढ़ती गई
सबसे पहले सेल मेडिक्लेम के लिए सेल मैनेजमेंट की ओर से जारी परिपत्र में स्कीम का रिनीवल कराने की तारीख 10 जुलाई से 10 अगस्त तक रखी गई। एक माह का समय देने के बावजूद इसकी तारीख को बढ़ाते हुए 20 अगस्त कर दिया गया। इसके बाद फिर अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर किया गया। अब इसकी तारीख बढ़ाने की संभावना नहीं है। कार्मिकों को प्रीमियम बढ़ने का भी अंदेशा यदि सेल मेडिक्लेम स्कीम का रिनीवल नहीं कराने वाले रिटायर्ड कार्मिकों का आँकड़ा आगे इसी तरह बढ़ता रहा तो इंश्योरेंस एजेंसी को प्रीमियम बढ़ाने का बहाना मिल जाएगा। ज्यादा संख्या में रिनीवल कराने पर एजेंसी को ज्यादा फायदा है। हालांकि यह मैनेजमेंट के लिए भी मंथन करने का मुद्दा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में रिटायर्ड कार्मिकों ने रिनीवल क्यों नहीं कराया है।

26000 रिटायर्ड कार्मिक सुविधा का लाभ ले रहे
वर्तमान में इस वर्ष सेल मेडिक्लेम स्कीम का लाभ लेने वालों का आँकड़ा 26000 तक पहुँच गया है। लेकिन 1032 रिटायर्ड कार्मिकों के सेल मेडिक्लेम स्कीम को लेकर अरुचि क्यों है इसने मैनेजमेंट को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। हर वर्ष कुछ कार्मिक इस स्कीम का रिनीवल नहीं कराते लेकिन इस वर्ष यह आँकड़ा इतना बड़ा है कि इसने मैनेजमेंट और इंश्योरेंस करने वाली एजेंसी को नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

8 लाख रु. तक कवरेज की सुविधा
वर्तमान में सेल मेडिक्लेम स्कीम के तहत रिटायर्ड कार्मिकों को पति पत्नी मिलाकर 8 लाख रु. तक कवरेज की सुविधा मिलती है। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि रिटायर्ड कार्मिकों को लिस्टेड हास्पिटल में से अपनी पसंद का हास्पिटल चुनने की सुविधा मिलती है। इस लिस्ट में हास्पिटल की संख्या अच्छी खासी है। इनमें भिलाई के भी हास्पिटल शामिल हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786