राधा स्वामी सत्संग दिवस पर कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, 13 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

फिरोजपुर.

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा 30 अगस्त को राधा स्वामी सत्संग दिवस के अवसर पर ब्यास से फिरोजपुर कैंट के लिए एक विशेष अनारक्षित एकतरफा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी देते हुए बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर ने बताया कि ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 ब्यास से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करके शाम 17:25 बजे फिरोजपुर छावनी पहुंचेगी और रास्ते में यह स्पैशल ट्रेन ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा, तलवंडी भाई रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786