सीहोर के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल

सीहोर जिले के थाना रेहटी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही से कुएँ में गिरे 40 वर्षीय व्यक्ति को आपदा राहत टीम की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस जवानों की समय पर की गई कार्रवाई से व्यक्ति को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया जा सका।

26 अगस्त को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रेहटी क्षेत्र अंतर्गत पांगरा के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति कुएँ में गिर गया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना रेहटी क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
    
डायल-112 स्टाफ सैनिक श्री विनोद एवं पायलट श्री मुकेश कुमार मौके पर पहुँचकर तत्काल थाना स्तर की आपदा राहत टीम की सहायता से व्यक्ति को सुरक्षित कुएँ से बाहर निकाला। इसके बाद डायल-112 जवानों ने व्यक्ति से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा उसे समझाइश दी। स्थिति सामान्य होने पर आवश्यक पहचान एवं सत्यापन उपरांत व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
    
डायल-112 हीरोज श्रृंखला की यह घटना दर्शाती है कि डायल-112 सेवा केवल आपातकालीन सहायता ही नहीं, बल्कि संकट की प्रत्येक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के लिए निरंतर तत्पर है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786