श्रमिकों का कल्याण मध्यप्रदेश के समावेशी और सशक्त विकास की आधारशिला : संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा

भोपाल

संभाग आयुक्त  कर्मवीर शर्मा ने कहा है कि श्रमिकों का कल्याण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के समावेशी और सशक्त विकास की आधारशिला है। श्रम विभाग श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्य वातावरण, आवश्यक सुविधाएँ और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। हर श्रमिक को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का अवसर मिले, इसके लिए सभी जिलों में श्रमिकों के प्रधानमंत्री श्रममान धन योजना अंतर्गत बीमा करवाएं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और असंगठित श्रमिकों को भी अभियान चलाकर इस योजना में लाभान्वित किया जाए ।

संभाग आयुक्त  कर्मवीर शर्मा ने भोपाल संभाग के सभी जिलों के श्रम विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में संयुक आयुक्त डॉ. विनोद यादव, उपायुक्त श्रम विभाग  शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित सभी जिलों के श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त  शर्मा ने सभी जिलों के संबल 2.0 पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि श्रम विभाग मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में ब्लॉक स्तर पर प्रकरणों का निराकरण करे। संभागीय अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप संबल 2.0 एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर श्रम विभाग की लंबित प्रकरणों के निराकरण की विशेष रणनीति बनाकर प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। प्रतिदिन माइक्रो प्लानिंग के साथ कार्य करने से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

बैठक में संभाग आयुक्त  शर्मा ने रायसेन के श्रम विभाग अधिकारी हरदीप सिंह सैनी को विभागीय योजनाओं की प्रगति में शिथिलता बरतने और योजनाओं की सही प्रस्तुति न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786