‘भारत में आप गायब नहीं हो जाएंगे…’ जापानी निवेशकों को जैक मा की याद दिलाकर क्या बोले गोयल?

नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जापान में निवेशकों को भरोसा दिया है कि भारत में अगर वे पैसा कमाते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने चीन का नाम लिए बिना अलीबाबा कंपनी के फाउंडर जैक मा की ओर इशारा किया और कहा कि निवेशकों को इस बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है कि वे एक दिन गायब हो जाएंगे और बाद में किसी यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर के तौर पर सामने आएंगे। 

गोयल ने कहा, "भारत में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जाता है. आपको इस बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है कि अगर आप भारत में पैसा कमाते हैं या एक सफल बिज़नेसमैन बनते हैं, तो आप एक दिन गायब हो सकते हैं और किसी जापानी यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर बनकर सामने आ सकते हैं. भारत में ऐसा कोई जोखिम नहीं है। 

हालांकि गोयल ने चीन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। 

क्या पीयूष गोयल ने जैक मा मामले का ज़िक्र किया?

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने अलीबाबा के संस्थापक जैक मा की ओर इशारा किया. 2020 में चीनी रेगुलेटर्स की आलोचना करने के बाद यह चर्चित और बेबाक बिज़नेसमैन कई महीनों तक लोगों की नज़रों से दूर रहे थे। 

जब चीन ने मा के बिज़नेस साम्राज्य पर सख्ती शुरू की, तो उनके एंट (Ant) ग्रुप का ज़बरदस्त IPO रद्द कर दिया गया. यह दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी स्टॉक पेशकश होने वाली थी. एंटी-ट्रस्ट नियमों का उल्लंघन करने के लिए अलीबाबा ग्रुप पर 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया। 

यह चीन द्वारा प्राइवेट सेक्टर पर की गई अभूतपूर्व रेगुलेटरी सख्ती की शुरुआत भर थी। तब से मा अपने बिज़नेस से दूर हो गए. वे बहुत कम लोगों के सामने आए और ज़्यादातर समय विदेश में, खासकर जापान में बिताया. ऐसी अटकलें भी थीं कि मा को शायद नज़रबंद कर दिया गया था या कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। 

वे 2023 में सार्वजनिक रूप से सामने आए जब उन्होंने टोक्यो यूनिवर्सिटी में विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर अपना पहला लेक्चर दिया. वे हांगकांग यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल से भी जुड़े हुए हैं। 

जैक मा का उदाहरण देते हुए गोयल ने जापानी कंपनियों को भारत में अपना निवेश बढ़ाने के लिए मनाने की कोशिश की. खासकर सेमीकंडक्टर, AI, क्लीन एनर्जी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर में.  केंद्रीय मंत्री गोयल जो जापान की चार दिन की यात्रा पर हैं, 200 से ज़्यादा भारतीय बिजनेस लीडर्स के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

पीयूष गोयल की यह यात्रा महत्वपूर्ण है. जापान भारत में पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है. 2000 और 2026 के बीच भारत को जापान से 48.14 अरब डॉलर का FDI मिला. पिछले साल जापान ने अगले दशक में भारत में लगभग 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा था. हालांकि भारी व्यापार घाटा चिंता का विषय है। 

भारत में आपका डेटा कभी चोरी नहीं होगा
मंगलवार को गोयल ने भारत में जापानी कारोबारियों का भरोसा जीतने पर ज़ोर दिया. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत बाज़ार में उत्पाद लाने के लिए न तो टेक्नोलॉजी चुराता है और न ही इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी की नकल करता है। 

उन्होंने कहा, "आपका डेटा कभी चोरी नहीं होगा. आप भरोसा कर सकते हैं कि आपकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा. भारत में IPR का सम्मान किया जाता है. भारत में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जाता है."

यह बताते हुए कि भारत निवेश के लिए अपने दरवाज़े 24X7 खोलने को तैयार है, उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि ऐसा अपने हितों की कीमत पर या इंडस्ट्री की शर्तों पर नहीं किया जाएगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को सिर्फ़ चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रही कंपनियों के लिए एक और विकल्प के तौर पर नहीं बल्कि अपने आप में एक अहम डेस्टिनेशन के तौर पर देखा जाना चाहिए। 

गोयल ने कहा, "भारत कोई 'प्लस वन' देश नहीं है। 

बता दें कि इस समय ग्लोबल कंपनियां चीन से हटकर अपनी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को अलग-अलग जगहों पर फैलाने की कोशिश कर रही हैं। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786