Punjab में अभी एक्टिव रहेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

अमृतसर.

पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन इसकी तीव्रता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 27 अगस्त के दौरान दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में हल्की बारिश, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

बारिश के इस दौर के दौरान मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी अनुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। खास बात यह है कि 22 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, वीरवार भी तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। हालांकि तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।
आने वाले दिन भी जारी रहेगी बारिश

21 अगस्त: शुक्रवार को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा और बरनाला में कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। किसी जिले के लिए चेतावनी नहीं है।
22 अगस्त: शनिवार को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर बारिश के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में छिटपुट बारिश के आसार हैं।
23 अगस्त: रविवार को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मध्य पंजाब के कई जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। पूरे राज्य में कोई चेतावनी नहीं है।
24 अगस्त: सोमवार को बारिश की गतिविधियां कम होंगी। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और लुधियाना में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में छिटपुट वर्षा संभव है। फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा में मौसम शुष्क रह सकता है। कोई चेतावनी नहीं है।
25 से 27 अगस्त: मौसम विभाग के विस्तारित पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 27 अगस्त के दौरान भी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बारिश अपेक्षाकृत कम रहने के आसार हैं। उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है, जबकि अन्य हिस्सों में यह सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है।

सामान्य से अधिक रह सकता है तापमान
आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 21 अगस्त के आसपास रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री, उत्तरी व उत्तर-पूर्वी जिलों में 34 से 36 डिग्री और दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में 36 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 22 से 24 अगस्त के दौरान भी तापमान में बहुत बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। उत्तरी हिस्सों में यह 34 से 36 डिग्री और मध्य पंजाब में करीब 32 से 35 डिग्री रह सकता है।
25 से 27 अगस्त के दौरान भी तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है। रात का न्यूनतम तापमान उत्तरी हिस्सों में 22 से 24, मध्य पंजाब में 24 से 26 और दक्षिणी क्षेत्रों में 26 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

गुरुवार को बठिंडा रहा सबसे गर्म
गुरुवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में 0.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। बठिंडा में सबसे अधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदकोट में 36.0, पटियाला, फिरोजपुर और मोहाली में 35.2, रूपनगर व मुक्तसर में 34.9, संगरूर में 33.8 और लुधियाना में 33.0 डिग्री तापमान रहा। अमृतसर में 31.4 और गुरदासपुर में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 47.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। रूपनगर में 12.0, लुधियाना में 9.6, फिरोजपुर में 4.5, पटियाला में 4.0 और जालंधर में 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई। अमृतसर, चंडीगढ़, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, मोहाली, मुक्तसर और संगरूर में बारिश दर्ज नहीं हुई।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786