रेवंत रेड्डी को बड़ा झटका, केंद्र ने अमेरिका दौरे की राजनीतिक मंजूरी देने से किया इनकार

हैदराबाद
 तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक दृष्टिकोण से मंजूरी देने से इनकार की बात कहते हुए इस दौरे की अनुमति नहीं दी है।

वर्तमान में लंदन दौरे पर गए रेवंत रेड्डी को 30 अगस्त को हैदराबाद लौटने से पहले अमेरिका की यात्रा करनी थी। आधिकारिक बयान के अनुसार, विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी न मिलने के कारण तेलंगाना राइजिंग के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को अपनी अमेरिका यात्रा रद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

रेवंत रेड्डी का 10 दिवसीय ब्रिटेन और अमेरिका दौरा
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को लंदन पहुंचकर अपने ब्रिटेन और अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे की शुरुआत की थी। ब्रिटेन में उनके कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावतनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और एमिरेट्स स्टेडियम में ईपीएल फुटबॉल प्रस्तुति शामिल थी।

अपने इस दो-देशीय दौरे के पहले चरण में उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन विश्वविद्यालय और लंदन बिजनेस स्कूल के साथ भी संवाद और कार्यक्रमों की योजना बनाई थी।

अमेरिका यात्रा का कार्यक्रम क्या था?
योजना के मुताबिक, तेलंगाना के सीएम को अगले सप्ताह अमेरिका के दौरे पर जाना था, जहां हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का दौरा करने का कार्यक्रम था। इसके अलावा, 25 अगस्त को बोस्टन में वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी की एक टीम के साथ बातचीत भी प्रस्तावित थी।

आधिकारिक बातचीत के अलावा, न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अमेरिकी चैप्टर द्वारा आयोजित एक प्रवासी सम्मेलन में भी उनके शामिल होने का कार्यक्रम तय था। विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले रेवंत रेड्डी बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए थे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786