मुरैना के कैलारस स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेमू ट्रेन के उद्घाटन में पूड़ी-सब्जी के लिए मची लूट

मुरैना.

खाने के पैकेटों के लिए जनता ऐसे टूट पड़ी कि पूरी वितरण व्यवस्था फेल हो गई। पूड़ी-सब्जी के डब्बों की लूट मच गई। यह वाकया मंगलवार को उस समय हुआ, जब कैलारस में मेमू ट्रेन का शुभारंभ कार्यक्रम रखा गया।

खाने के डब्बों की लूट के वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए। गौरतलब है कि मंगलवार को कैलारस रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के सबलगढ़ व वीरपुर रेलवे स्टेशन तक संचालक का शुभारंभ कार्यक्रम रखा गया। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को कैलारस से सबलगढ़-वीरपुर रवाना किया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभाा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वर्चुअली जुड़े थे।

एक बजे ही जुट गई थी लोगों की भीड़
यह आयोजन वृहद स्तर पर रखा गया, जिसमें सैकड़ों आमजन भी पहुंचे। लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई, इसके तहत भोजन के पैकेट मंगवाए गए। कैलारस से ट्रेन को हरी झंडी दोपहर साढ़े तीन बजे तक हुई, लेकिन सैकड़ों लोगों की भीड़ दोपहर 1 बजे से ही आ गई।

खाने को लेकर लोगों के बीच लूट मची
इस दौरान लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की मुनादी भी मंच से होती रही। दोपहर बाद जब खाने के पैकेटों का वितरण हुआ तो लोग इस तरह टूटे कि पूरी व्यवस्था चौपट कर दी। खाने के पैकेटों की लूट ऐसी मची, कि कोई दो तो कोई चार-चार पैकेट लेकर जाता दिखा। खाने के पैकेटों के लिए महिलाएं तक पीछे नहीं रहीं। लोग एक-दूसरे पर चढ़ते दिखे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटनाक्रम का वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें दिख रहा है कि भोजन के पैकेट बांटने वाले लोग भीड़ को रोकने का असफल प्रयास भी कर रहे हैं, बाद में वह भी पीछे हट जाते हैं। बाद में पुलिसकर्मी भीड़ को रोकने आए, तब जाकर हालात काबू में हुए। खाने के डब्बों में पूड़ी व आलू की सब्जी के अलावा मिठाई में एक लड्डू था।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786