महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारीः मंत्री जयवीर सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को श्रद्धांजलि न देने पर घिरे अखिलेश यादव, योगी सरकार के मंत्रियों ने खोला मोर्चा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- महापुरुषों को भी बांटकर राजनीति करते हैं अखिलेश 

मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- जो अटल जी का सम्मान न करे, वह ब्राह्मणों का सम्मान क्या करेगा

महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारीः मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। भाजपा नेताओं व मंत्रियों ने सपा मुखिया पर महापुरुषों के सम्मान में भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जातिवादी मानसिकता के साथ महापुरुषों को भी बांटकर राजनीति करते हैं। समाज को बांटकर वोट हासिल करने की सपा की कोशिश सफल नहीं होगी। डिप्टी सीएम मौर्य ने सपा के पीडीए को फर्जी बताते हुए दावा किया कि सपा के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है।

महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव के वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर उठे सवालों पर कहा कि महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। महापुरुषों का सम्मान जरूरी है, इसे राजनीतिक नजरिये से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करने की अपील की। 

श्रद्धेय अटल जी का सम्मान सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी  
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जो स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्मान नहीं करता, वह ब्राह्मणों का सम्मान क्या करेगा, श्रद्धेय अटल जी का सम्मान सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी किया जाता है।

राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिएः केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ही वर्तमान है और भाजपा ही भविष्य है। प्रदेश में हुए विकास को लेकर कहा कि अभी तक जो विकास हुआ है, वह सिर्फ टेलर है और 2027 के बाद विकास की असली पिक्चर देखने को मिलेगी। डिप्टी सीएम ने वंदे मातरम के अनादर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के अनादर को लेकर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786