बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा निकालकर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया का सबसे युवा देश भारत अपने सामर्थ्य से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। बोट क्लब भोपाल पर आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए युवाओं को नई ऊर्जा दे रही है। जल की लहरों पर तिरंगा यात्रा का यह दृश्य अद्भुत और रोमांचकारी अहसास करा रहा है। प्रदेश ने जल में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति की भावना को नया आयाम दिया है। यह गौरवपूर्ण दृश्य पूरी दुनिया देख रही है कि जल में तिरंगा यात्रा निकालकर मध्यप्रदेश एक नया कीर्तिमान रच रहा है। “तिरंगा यात्रा” में जनमानस का उत्साह अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज भोपाल के बोट क्लब में आयोजित "विशाल नौका तिरंगा यात्रा" में सहभागिता की तथा केनो सलालम शो देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए खिलाड़ियों और उपस्थित नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।

वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ किया कौशल का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा थाम कर तिरंगा नौका यात्रा का नेतृत्व किया। देशभक्ति गीतों के बीच उन्होंने तिरंगे के रंगों के गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोट क्लब पर उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बड़े तालाब की लहरों पर अठखेलियां करती बत्तखों और मछलियों को दाना भी खिलाया। इस अवसर पर कयाकिंग-केनोइंग के माध्यम से वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल विभाग द्वारा परिकल्पित यह अनूठी पहल अद्वितीय है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मती कृष्णा गौर, महापौर भोपाल मती मालती राय, विधायक  भगवानदास सबनानी,  रविंद्र यती विशेष रूप से उपस्थित थे।

जल, थल, नभ हर जगह तिरंगा लहराए

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। उन्होंने आजादी की लड़ाई के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए देश के वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी। हमारा लक्ष्य है कि “जल, थल और नभ में हर जगह तिरंगा शान से लहराए। ”भारत माता का वैभव परम तक पहुंचे और देश का प्रत्येक नागरिक देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो, इसी उद्देश्य से यह भव्य यात्रा आयोजित की गई है।

बड़ा तालाब बना देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं के प्रकटीकरण का साक्षी

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल की बड़ी झील के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच निकली तिरंगा नौका यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें कई नावें तिरंगे के साथ शामिल हुईं और बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। भोपाल का बड़ा तालाब देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं के प्रकटीकरण का साक्षी बना। बड़ी संख्या में नावों और तिरंगे के विशेष फॉर्मेशन से जल सतह पर विशाल तिरंगा बनाया गया। तिरंगा नौका यात्रा में युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786