मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

संतकबीर नगर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचने से पहले स्टॉल का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जाना। उन्होंने यहां बच्चों से संवाद साधा और उनकी हौसलाअफजाई की। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, लैपटॉप आदि प्रदान किया। 

मुख्यमंत्री ने बच्चों से किया संवाद 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महापुरुषों के वेश में सजे बच्चों से संवाद किया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और हौसलाअफजाई करते हुए चॉकलेट भी दी। मिशन शक्ति, कृषि, महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।  

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किए गए लाभार्थी

विभिन्न योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किया गया। उन्होंने लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि प्रदान किया। 

सीएम योगी के हाथों इन्हें मिला सम्मान…

चंदन कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान- 3 लाख का चेक 
कमलाकांत- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत- लैपटॉप
सर्वेश कुमार- कृषि यंत्र- पांच लाख का चेक  
वसुंधरा- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 7.18 करोड़ से अधिक का चेक 
इंगलावती- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1.05 करोड़ से अधिक का चेक (352 स्वयं सहायता समूह)।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786