सीएम योगी गुरुवार को घुमंतू समाज से करेंगे संवाद, विकास बोर्ड गठन के पर जताया जाएगा आभार

सीएम योगी गुरुवार को घुमंतू समाज से करेंगे संवाद, विकास बोर्ड गठन के पर जताया जाएगा आभार

लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर डीएनटी समाज के प्रतिनिधियों से होगी मुलाकात

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण व विभागीय अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (6 अगस्त) को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर डीनोटिफाइड, नोमैडिक एवं सेमी-नोमैडिक ट्राइब्स समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, डीएनटी समाज के प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के निर्णय पर सीएम का आभार व्यक्त करेंगे। प्रतिनिधिमंडल सीएम का स्वागत एवं सम्मान करेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के साथ समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद आयोजित होने वाली यह पहली महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड का गठन विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है। बोर्ड इन समुदायों की पहचान, सूचीकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नीतिगत सुझाव, समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का कार्य करेगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786