यूपी में तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी

लखनऊ
 यूपी में अगले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी द्रोणी (मॉनसून ट्रफ) सक्रिय होने से गोरखपुर और बस्ती मंडल समेत आसपास के जिलों में सोमवार से बुधवार तक झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने संभावित खराब मौसम को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को कम दबाव का सिस्टम बनने और मॉनसूनी बादलों के उसकी तरफ आकर्षित होना है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूर्वी यूपी में अत्यधिक भारी बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी। बादल जमकर गरजेंगे। मंगलवार और बुधवार को भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी आंशिक गिरावट हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब है।

मध्य यूपी में भी बारिश की संभावना
लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में सोमवार से मॉनसूनी सक्रियता बढ़ने वाली। जिससे मध्य यूपी में भी बदरा बरसेंगे। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी। वहीं रविवार को उमस और गर्मी ने शहर के लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.4 ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश की उम्मीद है जिससे उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन जिलों में यलो अलर्ट
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, प्रतापगढ़, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश से प्रशासन सतर्क
उधर, मौसम विभाग द्वारा 3 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुजफ्फरन जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सभी एसडीएम को तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं।

राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और आपदा राहत बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां राहत शिविरों को तत्काल संचालित करने योग्य रखने के आदेश दिए गए हैं। गांव स्तर पर ग्राम प्रधानों और आपदा प्रबंधन समितियों को सक्रिय कर दिया है। प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले स्थानों, नालों और नदियों के पास न जाने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24गुना7 कंट्रोल रूम सक्रिय है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786