बिहार में 6000 करोड़ का इस्पात उद्योग, गयाजी में लगेगा बड़ा प्लांट

 पटना
 बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में छह हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावित बड़े एकीकृत इस्पात उद्योग की स्थापना के लिए महाशक्ति समूह एवं उद्योग विभाग के बीच एमओयू हुआ।

यह परियोजना गयाजी जिले में स्थापित की जाएगी। फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता 1.0 से 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी नीतियां तथा त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य में बड़े निवेश आकर्षित हो रहे हैं।

रोजगार के मिलेंगे अवसर
उन्होंने कहा कि इस्पात परियोजना के स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही इससे सहायक एवं लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (बियाडा), उद्योग विभाग एवं निवेशक संस्थानों के समन्वित प्रयासों से यह परियोजना निर्धारित समय सीमा में आगे बढ़ेगी और राज्य के औद्योगिक विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण के अतिरिक्त महाशक्ति ग्रुप के अनमोल लोढ़ा तथा विष्णु नाथ के अतिरिक्त महाशक्ति ग्रुप के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786