मंगल मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, तीन राशियों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर गहराई से पड़ता है. मंगल साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम के कारक ग्रह हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई 2026 यानी आज मंगल रोहिणी नक्षत्र से निकलकर स्वयं के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं.

वर्तमान में मंगल वृषभ राशि में विराजमान हैं. अपने ही नक्षत्र में मंगल का यह गोचर अगले 20 दिनों तक बना रहेगा, जो 3 विशेष राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक साबित होने वाला है.

मृगशिरा नक्षत्र का महत्व
वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्रों की श्रृंखला में मृगशिरा नक्षत्र का 5वां स्थान है. मृगशिरा में मंगल की ऊर्जा और चंद्रमा का मन व शीतलता दोनों का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है.

मेष राशि (Aries)
मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक और बड़े बदलाव लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति व करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ की कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा. पारिवारिक स्थिति काफी मजबूत होगी. जीवन में खुशियों का संचार होगा.

कर्क राशि (Cancer)
कारोबार या नौकरी में लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी दूर होगी. धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा. कार्यक्षेत्र या व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद लाभदायक साबित होंगी. पैसों से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगी. सिर पर चढ़े कर्ज से छुटकारा मिल सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियों और मानसिक तनाव का अंत होगा. भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी. पारिवारिक मतभेद धीरे-धीरे समाप्त होंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786