अधिकारी टीम मध्यप्रदेश के रूप में योजनाओं और निर्णयों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट भूमिका निभाएं : मुख्य सचिव बर्णवाल

भोपाल 

मुख्य सचिव  अशोक बर्णवाल ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे टीम मध्यप्रदेश के रूप में शासन की योजनाओं-कार्यक्रमों और निर्णयों के क्रियान्वयन में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाएं। निवर्तमान मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए सभी अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। मंत्रालय में संपन्न हुए एक सादे समारोह में विभाग अध्यक्षों ने नवनियुक्त मुख्य सचिव  बर्णवाल का स्वागत किया और निवर्तमान मुख्य सचिव  जैन को भाव भीनी विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना, पी.सी.सी.एफ  शुभरंजन सेन सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह में अधिकारियों ने  बर्णवाल और  जैन को शाल श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। डीजीपी  मकवाना ने कहा कि निवर्तमान सी.एस  जैन ने नक्सलमुक्त मध्यप्रदेश सहित विभिन्न ऐतिहासिक अभियानों को पूर्ण करने में पुलिस विभाग को असीमित सहयोग दिया है। अपर मुख्य सचिव  राजेश राजौरा ने ई-ऑफिस, ई-केबीनेट को प्रदेश में लागू करने के लिए निवर्तमान सी.एस  जैन की सराहना की। सभी अधिकारियों ने लगभग 15 वर्षों से रूकी पदोन्नति के प्रारंभ होने का श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ निवर्तमान मुख्य सचिव  जैन को भी दिया। देश में मप्र की रैंकिंग अग्रणी बनाने के लिए  जैन की अधिकारियों ने सराहना की। अपर मुख्य सचिव  मनु वास्तव,  रश्मि अरूण शमी,  संजय दुबे और  शिवशेखर शुक्ला ने भी उद्बोधन दिया।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786