दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली
 दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच DMRC ने बड़ा फैसला लिया है। यह कदम जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच उठाया गया है। आज बुधवार, 22 जुलाई को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी।

DMRC ने X पर बताया कि कुछ बड़े इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर केवल इंटरचेंज कर सकेंगे, लेकिन इन स्टेशनों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। मेट्रो प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी लेने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद तक मार्च के आह्वान पर हजारों लोगों के मध्य दिल्ली में पहुंचने के कारण सोमवार को भी कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन बंद हैं?
DMRC के अनुसार अगले आदेश तक ये 16 स्टेशन बंद रहेंगे:
    लोक कल्याण मार्ग
    राजीव चौक
    पटेल चौक
    रामकृष्ण आश्रम मार्ग
    बाराखंभा रोड
    सुप्रीम कोर्ट
    सेवा तीर्थ
    जनपथ
    मंडी हाउस
    केंद्रीय सचिवालय
    आईटीओ
    दिल्ली गेट
    इंद्रप्रस्थ
    खान मार्केट
    जोर बाग
    शिवाजी स्टेडियम

क्यों लिया गया यह फैसला?
दिल्ली के मध्य हिस्से में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी के चलते DMRC ने एहतियात के तौर पर इन स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।
यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?
इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें नहीं रुकेंगी। जिन यात्रियों को इन इलाकों में जाना है, उन्हें दूसरे खुले स्टेशनों पर उतरकर वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा। खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों और छात्रों को यात्रा में अतिरिक्त समय लग सकता है। DMRC ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने पर स्टेशनों को फिर से खोलने की जानकारी आधिकारिक सूचना के जरिए दी जाएगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786