छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ लहर, जनता ने परिवर्तन का बना लिया मन – अरुण साव

भाटापारा। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाटापारा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की दोनों परिवर्तन यात्रा को छत्तीसगढ़ में अपार जनसमर्थन मिला है। यात्रा कल्पना से भी अधिक सफल हुई है। दंतेवाड़ा में 12 सितंबर को यात्रा के शुभारंभ अवसर पर एक ऐतिहासिक सभा हुई। परिवर्तन सभा के कारण पूरा शहर भाजपा मय हो गया था। तब से इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर चल रही – अरुण साव

उन्होंने आगे बताया कि परिवर्तन यात्रा में अब तक 43 सभाएं हो चुकी है। यात्रा में रास्ते पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता ने भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

साव ने कहा कि केंद्रीय के मंत्रियों का यात्रा में लगातार आगमन हो रहा है। कार्यकर्ताओं में भरपूर उमंग व उत्साह बना है। जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। इसके पीछे बड़ा कारण है, पिछले पैने पास साल में भूपेश की सरकार ने जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ को लूटा है। इससे जनता परेशान है।

भूपेस सरकार ने पौने पांच साल में एक भी वादा पूरा नही किया – साव

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने एक भी वादा पौने पांच साल में पूरा नहीं किया है। ऊपर से छत्तीसगढ़ को अपराध, भ्रष्टाचार, नशे, धर्मांतरण माफियाओं का गढ़ बना दिया। प्रदेश में विकास के सारे काम ठप है। सरकार के प्राथमिक काम जैसे स्कूल, अस्पताल, सड़क, पुल पुलिया तक नहीं बना है। इस वजह प्रदेश की जनता इस सरकार से त्रस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?