पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

रविवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने शोक जताया है।

भूपेश बघेल ने जताया शोक
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता शांति वोरा के निधन का समाचार दुःखद है. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार और सभी परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताया शोक
ताम्रध्वज साहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की माताश्री शांति वोरा का आज निधन हो गया। यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार एवं समस्त शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786