Punjab Weather: उत्तर और मध्य जिलों में 4 दिन बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पश्चिम में उमस करेगी परेशान

अमृतसर.

पंजाब में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज होने लगी हैं। गुरुवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से लगभग 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि नमी बढ़ने के कारण उमस बनी रही। गुरुवार को सबसे अधिक वर्षा चंडीगढ़ में 34.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा चंडीगढ़ में 32.6 मिलीमीटर, मोहाली में 21.0 मिलीमीटर, रूपनगर में 5.5 मिलीमीटर, पठानकोट में 4.5 मिलीमीटर, भाखड़ा बांध क्षेत्र में 4.0 मिलीमीटर, पटियाला में 0.9 मिलीमीटर और होशियारपुर में 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा और संगरूर सहित कई जिलों में दिनभर मौसम शुष्क रहा।

गुरुवार को पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य का सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बठिंडा में 39.8 डिग्री, बठिंडा और फाजिल्का में 38.7 डिग्री, रूपनगर में 38.0 डिग्री, पठानकोट में 36.8 डिग्री, मुक्तसर में 36.3 डिग्री रहा। अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर में 36.2 डिग्री, पटियाला में 35.7 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री, होशियारपुर में 31.5 डिग्री, संगरूर में 31.8 डिग्री, मोगा में 35.2 डिग्री, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल से सटे जिलों में बारिश के बने आसार
10 जुलाई: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मुक्तसर में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं।
11 जुलाई: शनिवार को बारिश का दायरा उत्तर और मध्य पंजाब तक सीमित रहने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
अमृतसर, तरनतारन और लुधियाना में भी अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में मौसम अधिकतर शुष्क रहने का अनुमान है।
12 जुलाई: रविवार को भी मौसम का लगभग यही रुख बना रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, संगरूर और मानसा में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में मौसम शुष्क रह सकता है।
13 जुलाई: सोमवार को बारिश की गतिविधियां और सिमट सकती हैं। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना बनी रहेगी। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
अमृतसर में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी के संकेत हैं। जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और लुधियाना में मौसम अधिकतर शुष्क रहने का अनुमान है।

कम बारिश हुई तो उमस करेगी परेशान
मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक उत्तर और मध्य पंजाब में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। जिन जिलों में बारिश होगी, वहां तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के जिलों में कम वर्षा होने के कारण उमस बनी रह सकती है। किसानों और आम लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786