दिल्ली में बनेगी देश की आधुनिक हाई सिक्योरिटी जेल, अमित शाह ने किया शिलान्यास

नई दिल्ली
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बाहरी दिल्ली के नरेला में बनने वाली एक अत्याधुनिक हाई सिक्योरिटी जेल का शिलान्यास किया। आर.के. पुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ऑनलाइन जेल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह परियोजना देश की सबसे आधुनिक और टेक्नोलॉजी पर आधारित हाई सिक्योरिटी जेलों में शामिल होगी, जो राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।

जेल में 250 से अधिक कैदियों को रखा जा सकेगा
    इस परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये का वित्त पोषण भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा किया जाएगा, जबकि बाकी की रकम दिल्ली सरकार उपलब्ध कराएगी।
    इस जेल के बनने से तिहाड़ जेल में कैदियों का बोझ भी कुछ कम हो सकेगा और वहां भी सुविधाओं में इजाफा होगा।
    इस जेल परिसर में 250 से अधिक कैदियों को रखा जा सकेगा।
    यह हाई सिक्योरिटी जेल पारंपरिक जेल व्यवस्था से अलग, अत्याधुनिक तकनीक और वैश्विक सुरक्षा मानकों पर आधारित होगी।

कई आधुनिक सुविधाएं होंगी जेल में
जेल का रेडियल-एक्सियल डिजाइन सेंट्रल कंट्रोल पॉइंट से प्रत्येक विंग की निगरानी सुनिश्चित करेगा, जबकि प्रत्येक कैदी के लिए अलग-अलग सेल होंगे। इससे आपसी संपर्क, गैंग नेटवर्किंग या सुरक्षा जोखिम की आशंका कम रहेगी। जेल में AI सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम, बॉडी-वॉर्न कैमरे, बायोमीट्रिक एक्सेस कंट्रोल, ऑटोमेटेड लॉकिंग सिस्टम, फुल बॉडी स्कैनर, एक्स-रे बैगेज स्कैनर, मोबाइल सिग्नल जैमर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा, इन-हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स, एंटी-टनलिंग तकनीक और अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786