वैशाली अस्पताल के X-Ray रूम में महिला के शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

 वैशाली

बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अस्पताल के एक्स-रे रूम के भीतर एक महिला के साथ अस्पताल के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर यौन शोषण किया. हालांकि, इस पूरे मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

मामले को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी सास का एक्स-रे कराने राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी. आरोप है कि एक्स-रे कराने के नाम पर उससे पैसे मांगे गए. महिला ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए असमर्थता जताई. इसके बाद उसकी मजबूरी का कथित तौर पर गलत फायदा उठाया गया और अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में उसके साथ अनुचित हरकत की गई. इसी कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। 

वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी अस्पतालों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में पहले से अवैध वसूली या अनियमितताओं की शिकायतें मिलती रही थीं, तो समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई. हालांकि इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 

उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए वैशाली के सिविल सर्जन ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब का है, उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और घटना वास्तव में राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ही है या नहीं. इन सभी पहलुओं की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर अस्पताल भेजी गई है। 

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच टीम वीडियो की प्रामाणिकता, घटना के स्थान और समय सहित सभी तथ्यों की पड़ताल करेगी. रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें. अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है। 
 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786