पंजाब में BJP पार्षद समेत 4 लोगों पर FIR, महिला कोऑर्डिनेटर से मारपीट का आरोप

फाजिल्का.

बीजेपी पार्षद सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, फाजिल्का में आम आदमी पार्टी की महिला कोऑर्डिनेटर के साथ मारपीट करने के संगीन आरोप लगे हैं। इस मारपीट के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीजेपी वार्ड नं. 9 के पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
इस संबंधी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि मंजू रानी निवासी राधा स्वामी कॉलोनी फाजिल्का की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि, उनके वार्ड में हाल ही में नगर कौंसिल के चुनाव जीतने वाले बीजेपी पार्षद सुरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के फार्म पैसे लेकर भरे जा रहे थे। महिला ने बताया कि, इसकी सूचना मिलने पर वह अपने भाई के साथ पार्षद के  दफ्तर में पहुंची। इस दौरान जैसे ही उसने फार्म भरने को लेकर सवाल किया और वीडियो बनानी शुरू कर दी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि, महिला मंजू रानी और उसका भाई घायल हो गए जिन्हें फाज्लिका के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस द्वारा जानकारी के अनुसार रमन कुमार पुत्र सुरेश कुमार, सुरेश कुमार पुत्र कुंदन लाल, साजन पुत्र पप्पू निवासी राधा स्वामी कॉलोनी फाजिल्का और एक अज्ञात महिला के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786