लुधियाना नगर निगम दफ्तर में बवाल, अकाली पार्षद ने SE को जड़ा थप्पड़, मचा हड़कंप

लुधियाना.

नगर निगम लुधियाना जोन बी कार्यालय में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब विकास कार्यों से जुड़ी एक फाइल को लेकर पार्षद और नगर निगम अधिकारी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

आरोप है कि वार्ड नंबर 20 से पार्षद कमल अरोड़ा ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीण सिंगला को उनके कार्यालय में थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद निगम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी भी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार पार्षद कमल अरोड़ा अपने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों और उनसे संबंधित लंबित फाइलों के मामले को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी लंबे समय से विकास कार्यों की फाइलों को लंबित रख रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दोनों पक्षों में बहस के बाद बिगड़ा माहौल
पार्षद का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों से विकास कार्यों को गति देने और फाइलों को मंजूरी देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। इसी मुद्दे को लेकर वह सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर से मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद ने अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि विवाद के दौरान कार्यालय में रखी एक कुर्सी को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि घटना को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। घटना के बाद सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीण सिंगला कार्यालय से बाहर निकल गए।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786