अनुपमा स्टार सचिन त्यागी ने की रुपाली गांगुली की तारीफ, बोले— “उनके जैसा समर्पण दुर्लभ है”

 सीरियल ‘अनुपमा’ में दिग्विजय सूद का किरदार एक्टर सचिन त्यागी निभा रहे हैं. उन्होंने शो के अपने को-स्टार शिवम खजूरिया और रुपाली गांगुली को लेकर खुलकर बात की. सचिन ने जहां शिवम के एक्टिंग में आए बदलाव की तारीफ की, वहीं रुपाली की मेहनत और समर्पण को भी सराहा.

शिवम खजूरिया को लेकर क्या बोले सचिन त्यागी?
सचिन त्यागी और शिवम खजूरिया इससे पहले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी साथ काम कर चुके हैं. अब दोनों एक बार फिर ‘अनुपमा’ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. जूम / टेली टॉक इंडिया से बातचीत में शिवम के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर सचिन ने कहा, “वह अब पहले से कहीं बेहतर अभिनेता बन चुका है. एक कलाकार के तौर पर उसने खुद को काफी निखारा है. उसके अंदर काम को लेकर भूख बढ़ गई है. वह बेहद फोकस्ड एक्टर है और लगातार बेहतर होता जा रहा है.”

रुपाली गांगुली की मेहनत के कायल हैं सचिन
सचिन त्यागी ने रुपाली गांगुली की तारीफ करते हुए कहा, “मैं रुपाली का बहुत सम्मान करता हूं. मैंने अपनी जिंदगी में उनके जैसी एक्ट्रेस नहीं देखी, जो हर सीन में पहले से बेहतर करने की इतनी इच्छा रखती हो. वह हर सीन में अपना सौ प्रतिशत देती हैं. उनके काम के प्रति जुनून और जुड़ाव देखने लायक है. मैं उनकी मेहनत और समर्पण का बहुत बड़ा फैन हूं.” सचिन ने आगे कहा, “रुपाली से ज्यादा व्यस्त किसी कलाकार को देखना मुश्किल है. उनके पास विज्ञापन, इवेंट्स और शूटिंग का लगातार काम रहता है. वह बेहद व्यस्त इंसान हैं, लेकिन फिर भी अपने काम में कोई कमी नहीं आने देती.”

6 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है ‘अनुपमा’
‘अनुपमा’ पिछले छह सालों से टीवी दर्शकों की पसंद बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि प्रेम, अनुपमा से नफरत करने लगा है. इसकी वजह से राही को भी अपनी मां से दूरी बनानी पड़ी. श्रुति की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट आया है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786