Punjab Weather Alert: आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी, 17 मई से चलेगी लू

अमृतसर
एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के कुछ जिलों में आज बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। लेकिन अब राहत खत्म होती दिख रही है। वीरवार से राज्य के तापमान में एक बार फिर बढ़ौतरी होने लगी है। वहीं, मौसम विभाग ने 17 मई से लू को लेकर भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज चमक और हल्की बारिश की संभावना है। बीते दिन शाम के समय कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिली। बुधवार जारी आंकड़ों के अनुसार फरीदकोट प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में 12.6 एमएम बरसे बादल
बठिंडा में 43.4 डिग्री, फाजिल्का में 40.7 डिग्री, फरीदकोट शहर में 40 डिग्री और भटिंडा में 41.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में 38.8 डिग्री, अमृतसर में 38.5 डिग्री, चंडीगढ़ में 38.6 डिग्री और पटियाला में 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कुछ इलाकों में मौसम बदलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। अमृतसर में 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे वहां लोगों को हल्की राहत मिली।

15-16 मई सामान्य रहेगा मौसम
14 मई– गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 मई– पंजाब में किसी बड़े मौसम अलर्ट की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की हवाएं चलने के आसार बने रहेंगे। वहीं, तापमान में भी हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।

16 मई- प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है।

17 मई- फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा और बरनाला जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से कम निकलने की सलाह दी है।

बढ़ेगी गर्मी, लू से बचें

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद अब राज्य में गर्मी बढ़ने लगेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज गर्मी और बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किसानों को भी मौसम में बदलाव को देखते हुए फसलों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप के दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें और गर्म हवाओं से बचाव के उपाय अपनाएं।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786